UPSC Result 2022 : यूपीएससी एग्जाम के नतीजे घोषित , रहा बेटियों का दबदबा, CSE में इशिता किशोर ने किया टॉप , जानें पूरी डिटेल |

UPSC Result 2022 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने UPSC CSE 2022 का रिजल्ट (UPSC Result 2022) जारी कर दिया है. रिजल्ट (UPSC Result) जारी करने के साथ ही UPSC ने इतिहास भी रच दिया है. इस साल भारतीय सिविल सेवाओं के लिए अब तक की सबसे अधिक संख्या में महिलाओं का चयन किया गया है. UPSC की ओर से जारी फाइनल लिस्ट (UPSC 2022 Final Result) में 933 उम्मीदवारों (320) में से एक तिहाई से अधिक महिलाएं हैं. इससे केवल दो दशक पहले चयनित उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या केवल 20% थी.

इसके अलावा, इस साल टॉप 4 रैंक (UPSC Top 4 Rank) में महिलाओं ने जगह बनाई है. यह लगातार दूसरा वर्ष है जब महिला उम्मीदवारों ने टॉप 3 में स्थान हासिल किए हैं. गौतम बुद्ध नगर की दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से ग्रेजुएट इशिता किशोर (Ishita Kishore) ने अपने वैकल्पिक विषयों के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ अपने तीसरे प्रयास में परीक्षा में टॉप किया है. उन्होंने Delhi University के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) से ग्रेजुएशन की हैं.

वहीं टॉप 2 रैंक (UPSC Top 2 Rank) हासिल करने वाली बिहार के बक्सर की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) ने किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स विषय से ग्रेजुएशन की हैं. तेलंगाना की उमा हराथी एन ने IIT हैदराबाद से बीटेक किया है और UPSC में टॉप 3 रैंक प्राप्त की हैं. DU के मिरांडा हाउस कॉलेज (Miranda House College) से बीएससी ग्रेजुएट स्मृति मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल की हैं.

 योग्यता सूची के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service ), भारतीय विदेश सेवा (Indian Foreign Service ) , भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service )और केंद्रीय सेवाएं (Central Service ) , ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ के लिए नियुक्त किया जाएगा.

सिविल सर्विस प्री और फाइनल परीक्षा

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया गया था. इस परीक्षा के लिए कुल 11,35,697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,73,735 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे. बता दें कि यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2022 में किया गया था. सितंबर, 2022 में आयोजित मुख्य परीक्षा के लिए कुल 13,090 उम्मीदवार योग्य थे. कुल 2,529 उम्मीदवारों ने परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालिफायड हुए थे. आज यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा कुल 933 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है, जिसमें 613 पुरुष और 320 महिलाएं शामिल हैं.

UPSC Result 2022: इशिता ने किया टॉप

UPSC Civil Services Exam Result 2022: यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम के नतीजे घोषित, CSE में इशिता किशोर ने किया टॉप

इस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप किया है. इशिता किशोर ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में शीर्ष स्थान हासिल किया. वहीं गरिमा लोहिया दूसरे और उमा हरीती एन को तीसरा स्थान हासिल हुआ है. इशिता किशोर ने सिविल सर्विस एग्जामिनेशन 2022 में फर्स्ट रैंक हासिल किया है. इशिता ने ऑप्शन सब्जेक्ट के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की. उसने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है.

आपको बता दें कि गरिमा लोहिया भी दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र है. उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया है. गरिमा लोहिया (रोल नंबर 1506175) ने वैकल्पिक विषय के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. तीसरे नंबर पर उमा हरथी एन (रोल नंबर 1019872) है, जो आईआईटी, हैदराबाद का छात्र हैं. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बीटेक) वैकल्पिक विषय के रूप में मानव विज्ञान के साथ तीसरा रैंक हासिल किया है.

यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा में पहले चार पायदान पर महिलाएं रही हैं. चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा है, जिनका रोल नंबर 0858695. उसने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से बीएससी किया है. वह वैकल्पिक विषय के रूप में जूलॉजी के साथ चौथे स्थान पर रहीं.

यूपीएससी में सिलेक्ट किए गए टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. इशिता किशोर
  2.  गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4.  स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव

UPSC 2022 फाइनल रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार यहां दिए गए चरणों का पालन करके या आधिकारिक वेबसाइट से सीधे यूपीएससी परिणाम 2023 की जांच कर सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। www.upsc.gov.in
    मुखपृष्ठ पर “परीक्षा” या “परिणाम” अनुभाग खोजें।
  • “यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2022” लिंक पर क्लिक करें।
    उम्मीदवारों को एक नए पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा जहां परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
  • परिणाम पृष्ठ पर, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, या अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता हो सकती है।
    प्रदान किए गए फ़ील्ड में आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद, “सबमिट” या “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करें।
  • यूपीएससी अंतिम परिणाम 2023 या यूपीएससी अंतिम परिणाम 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें।

UPSC Result 2022 Overview

Official Websitehttps://www.upsc.gov.in/
UPSC Prelims Exam Date 2022 5th June 2022
UPSC Prelims Result 202222nd June 2022
UPSC Mains Exam Date 202216th, 17th, 18th, 24th & 25th September 2022
UPSC Mains Result Date 20226th December 2022
UPSC Final Interview Date30th January to 18th May 2023
UPSC Final Result 202223rd May 2023 [OUT]

यूपीएससी 2022 का टॉपर कौन है ?

Ishita Kishore

यूपीएससी 2022 प्रारंभिक (Prelims) कब है ?

May 28, 2023.

1 thought on “UPSC Result 2022 : यूपीएससी एग्जाम के नतीजे घोषित , रहा बेटियों का दबदबा, CSE में इशिता किशोर ने किया टॉप , जानें पूरी डिटेल |”

Leave a Comment